हमीरपुर के राठ में पुलिस ने एक मुखबिर की सूचना पर सांई मंदिर के पास से एक युवक को एक अष्टधातु की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि मूर्ति को उसके एक रिश्तेदार ने मध्य प्रदेश से चुराया था और उसे बेचने के लिए मुंबई के ग्राहकों से बात चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में लेकर आरोपी को जेल भेज दिया है।