फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना पुल से नीचे जा गिरा टक्कर के बाद बाइक सवार!

Wed, 18 Jan 2017 07:52 PM IST
हरिओम धुरिया, अमर उजाला टीवी/ हमीरपुर

हमीरपुर में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने यमुना नदी के पुल पर पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहा युवक पुल से सीधे यमुना नदी में जा गिरा। खोजबीन के बाद गांववालों ने ही युवक को नदी से बाहर निकाला गया । लेकिन हादसे की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस जब तक पहुंची तब तक युवक दम तोड़ चुका था। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर गुस्साए ग्रामीणों ने कानपुर-सागर हाइवे पर करीब पांच घंटे जाम लगाया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें