गोरखपुर में RLD ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर किसान-मजदूर स्वाभिमान रैली की। जहां पहुंचे RLD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में न ही केंद्र सरकार ने कुछ किया है और पिछले छह महीनों में न ही राज्य सरकार ने कुछ किया है।