गोंडा नगर कोतवाली के बभनी कानूनगो गांव में बड़े बेटे संदीप ने अपनी 58 वर्षीय मां कांति देवी की घर के अंदर सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि कांति देवी ने अपने पति की मौत के बाद आश्रित की नौकरी छोटे बेटे को दिलवा दी थी, जिससे बड़ा बेटा संदीप नाराज था। मृतका कांति देवी खुद संविदा पर सफाई कर्मी थीं। विवाद के बाद उन्होंने अपनी जगह पर संदीप को काम पर लगा दिया था। हालांकि जब वेतन आता था, तो वह संदीप को न देकर अपने भाई सूरज वाल्मीकि को दे देती थीं। इसी बात को लेकर संदीप परेशान रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और नौकरी व वेतन को लेकर मां से कहासुनी हुई। इसके बाद उसने सिलबट्टे से मां के सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।