रोडवेजकर्मियों और क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) के बीच विवाद अब और गहरा गया है। सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने का ऐलान करते हुए 24 जुलाई से क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार मिश्र ने क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजे पत्र में कहा है कि यदि कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो 24 जुलाई से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इसके बाद आंदोलन को और उग्र करते हुए देवीपाटन क्षेत्र के चारों डिपो का संचालन भी ठप किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।