फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रभात फेरी व शंखनाद के साथ गीता रजत जयंती का शुभारंभ, गीता के श्लोकों से गूंजेगा रामलीला मैदान

गोंडा के रामलीला मैदान में आयोजित गीता रजत जयंती समारोह का शुभारंभ रविवार को प्रभात फेरी व शंखनाद के साथ हुआ। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। समारोह के दौरान श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों का क्रमवार पाठ शुरू किया गया है। प्रत्येक श्लोक के भावार्थ व शब्दार्थ पर विस्तार से चर्चा की जा रही है, जिससे आमजन को गीता के संदेशों को सरल रूप में समझाया जा सके। गीता गोष्ठी के संस्थापक इंजीनियर सुरेश कुमार दूबे ने बताया कि संस्था बीते 25 वर्षों से गीता के प्रचार-प्रसार के साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें