फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीट पेपर लीक के विरोध में लखनऊ जा रहे छात्र नेता नजरबंद, मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया

नीट पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे राष्ट्रीय छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इटियाथोक पुलिस ने उन्हें बहलोलपुर स्थित उनके कार्यालय पर ही रोक दिया। शिवम पांडेय अपने समर्थकों के साथ लखनऊ में प्रदर्शन करने के लिए निकलने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस उनके कार्यालय पहुंच गई और उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। नजरबंद किए जाने के विरोध में शिवम पांडेय ने कार्यालय परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। उन्होंने शहीद भगत सिंह के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। छात्र नेता के समर्थकों ने भी कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताते हुए नाराजगी जताई। वहीं पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें