फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बना गोंडा: ‘ज्ञान आवास’, ‘गोनार्द मार्ट’ और ‘ज्ञानोदय’ योजनाओं का भव्य शुभारंभ

जनपद गोंडा में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत की गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विकास खंड मुजेहना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने “गोंडा ज्ञान आवास”, “गोनार्द मार्ट” और “गोंडा ज्ञानोदय” जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को विकास की मुख्य धुरी बताया। उन्होंने कहा कि अब गांवों के आंगन ही रोजगार और शिक्षा के नए केंद्र बनेंगे और बेटियां तकनीकी युग की अगुआ बनेंगी। ज्ञान आवास मॉडल से शिक्षा और स्वरोजगार को बढ़ावा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बनाए गए मॉडल आवासों को “गोंडा ज्ञान आवास” की थीम पर विकसित किया गया है। इन आवासों में एक कक्ष को मां सिद्धिदात्री पुस्तकालय के रूप में विकसित किया गया है, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए वाचनालय की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं दूसरे कक्ष को महिलाओं के लिए आय सृजन केंद्र के रूप में तैयार किया गया है, जहां वे चाय-नाश्ता और स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर सकेंगी। 101 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगे ‘गोनार्द मार्ट’ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 101 ग्राम पंचायतों में “गोनार्द स्वच्छता मार्ट” स्थापित किए जा रहे हैं। इन मार्ट का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी, जहां दैनिक उपयोग की वस्तुएं और स्वच्छता से जुड़ी सामग्री उपलब्ध होगी। मार्ट संचालन और शौचालय रखरखाव के लिए प्रत्येक समूह को प्रतिमाह छह हजार रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। कस्तूरबा विद्यालयों में एआई और तकनीकी शिक्षा “गोंडा ज्ञानोदय” पहल के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां एआई, आईओटी और स्टेम किट से सुसज्जित टेसी थॉमस लैब स्थापित की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण बेटियों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक, नगर पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य अधिकारियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें