फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलेक्ट्रेट में अग्निकांड, शहरी बाढ़ व भवन ध्वस्त होने की मॉक ड्रिल

गोंडा कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अग्निकांड, शहरी बाढ़ एवं मकान गिरने जैसी आपदाओं से निपटने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य, विभिन्न विभागों के समन्वय और संसाधनों के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपदा की स्थिति में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें