फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ई-रिक्शा चालक की गमछे से गला घोंटकर हत्या, घर से तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में मिला शव

अयोध्या से ई-रिक्शा चलाकर लौटे नवाबगंज इलाके के उमरिया के पंडितपुरवा निवासी संगमलाल उर्फ भोला शुक्ल (46) की मंगलवार रात गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह उनके घर से करीब तीन सौ मीटर दूर झाड़ी में शव मिलने के बाद पुलिस ने कब्जे में लिया है। साथ ही फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र किया है। पंडितपुरवा निवासी संगम लाल अपने भाईयों के साथ रहकर अयोध्या में ई-रिक्शा चलाकर भरण-पोषण कर रहे थे। करीब 20 साल पहले पत्नी उनसे अलग हो गई थीं। मंगलवार शाम करीब सात बजे ई-रिक्शा लेकर अयोध्या के लिए निकले थे। बुधवार सुबह शौच के लिए गईं गांव की महिलाओं ने उनका शव झाड़ी में पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी दी। उनका गला गमछे से कसा मिला है। परिजनों का आरोप है कि संगमलाल की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई। उनका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। घटनास्थल से पास में एक पानी का बोतल, सिगरेट व करीब चार सौ रुपये मिले हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम को बुलाकर मौके से साक्ष्य एकत्र किया। प्रथमदृष्टया की हत्या की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें