फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Gonda: कजरीतीज पर उमड़ेगा कांवड़ियों का जत्था, तैयारी में जुटा प्रशासन

26 अगस्त को कजरीतीज पर जिले में कांवड़ियों का संगम होगा। दो दिन पहले से ही कांवड़ियों का जत्था सरयू घाट पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। यहां से जल लेकर कांवड़िया खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर और दुखहरण नाथ मंदिर गोंडा के अलावा बरखंडी नाथ मंदिर करनैलगंज, लोधेश्वरनाथ महादेव मंदिर रामनगर में जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। डीएम प्रियंका निरंजन ने मंगलवार अफसरों के साथ करनैलगंज के सरयू घाट का जायजा लिया। बारीकियों से व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि नदी में जमी सिल्ट जलकुंभी को साफ करा दिया जाय। उबड़-खाबड़ रास्तों को समतल करने, कटरा घाट परिसर पर उगी झाड़ियां को साफ करने, समुचित साफ सफाई की व्यवस्था, प्रकाश की व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, मेडिकल कैंप की व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें