फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घनश्याम महाराज को तिरंगे से सजाया, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

मसकनवा (गोंडा) भगवान घनश्याम महाराज की जन्मस्थली स्वामी नारायण छपिया मंदिर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान घनश्याम महाराज की प्रतिमा व मंदिर परिसर को तिरंगे झंडे से सजाया गया। मंदिर के महंत देव स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी सहित अन्य हरिभक्तों ने भगवान घनश्याम महाराज की पूजा अर्चना करने के बाद स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया। महंत देव स्वामी ने सभी हरिभक्तों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। इस अवसर पर सागर भगत, अहमदाबाद से आए संदीप भाई, दावेश भाई, अयोध्या प्रसाद, गजेन्द्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें