गोंडा और बलरामपुर जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी सौगात है। दोनों जिलों के 1426 गांवों में हाईस्पीड इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की इस करीब 200 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत गांव-गांव ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी। परियोजना का क्रियान्वयन रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा किया जा रहा है, जिसे 31 मई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।