स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वामीनारायण छपिया मंदिर में भगवान घनश्याम महाराज का तिरंगे झंडे से भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को भी तिरंगे से सजाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। महंत देव स्वामी, कोठारी विष्णु स्वामी और सागर भगत ने भगवान घनश्याम महाराज की पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदिर में विशेष आयोजन किए गए। इसके अलावा स्वामीनारायण छपिया पुलिस चौकी और इंटर कॉलेज में मंदिर के पुजारी सागर भगत ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह संपन्न हुआ।