सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। शहर के अंबेडकर चौराहे पर स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई। वहीं, रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ लगाई। रन फार यूनिटी की अगुवाई करते हुए भाजपा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देशवासियों को हमेशा एक रहने का संदेश दिया। सरदार पटेल ने कहा था कि हर नागरिक की यह मुख्य जिम्मेदारी है कि वह महसूस करे कि उसका देश स्वतंत्र है और अपने स्वतंत्रता देश की रक्षा करना उसका कर्तव्य है। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन सहित अन्य मौजूद रहे।