गोंडा। मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड में चूहे के उछलकूद व मरीजों के बगल बेड के ऊपर तीन कुत्तों के बैठने के मामले की जांच के लिए रविवार को शासन स्तर से गठित पांच सदस्यीय टीम पहुंची। टीम ने मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड समेत कई अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग मेडिकल केयर की डॉयरेक्टर डॉ. संदीपा श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम पड़ताल करने पहुंची थी। पत्रकारों के सवाल पूछने पर सटीक जानकारी नहीं दी गई। बताया गया कि यह रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।