गोंडा में बुधवार की सुबह एकाएक आसमान में काले बादल छा गए। बादल छाए रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश होने के कारण एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं बागवानी से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। उत्पादकों का कहना है कि अगर तेज आंधी चली तो आम की फसल पर असर पड़ सकता है। हालांकि कई इलाकों में बिजली संकट की समस्या सामने आई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।