फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गोंडा में एसडीएम का छापे में चार अवैध आरा मशीनें सील, लाखों की लकड़ी जब्त

करनैलगंज के शाहपुर बाजार में लंबे समय से संचालित हो रही चार अवैध आरा मशीनों पर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान इन मशीनों पर प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की भारी मात्रा में लकड़ी बरामद हुई, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरा मशीन संचालक मौके से फरार हो गए। एसडीएम को सूचना मिली थी कि शाहपुर बाजार में अवैध रूप से आरा मशीनों का संचालन किया जा रहा है। एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और छापेमारी की। इस दौरान चारों आरा मशीनों पर लाखों रुपये की लकड़ियां जब्त की गईं। एसडीएम ने वन विभाग के दरोगा अशोक कुमार पांडे को निर्देश दिया कि जब्त की गई सभी लकड़ियों की रिपोर्ट तैयार कर उन्हें सुरक्षित सुपुर्दगी में सौंपा जाए। एसडीएम ने स्वयं अपनी देखरेख में चारों अवैध आरा मशीनों को उखड़वा दिया, ताकि उनका दोबारा संचालन न हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें