फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोंडा में छाया घना कोहरा, रफ्तार पर असर, दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में हुई भारी दिक्कत

गोंडा जिले में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह आठ बजने को आए थे, लेकिन कोहरा इतना घना था कि सड़कें धुंध की चादर में लिपटी नजर आईं। दृश्यता कम होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ मीटर आगे तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके चलते उन्हें बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। इससे शहर के मुख्य मार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक यातायात की रफ्तार थमी रही। पैदल चलने वाले, दोपहिया चालक और स्कूली बच्चे भी प्रभावित हुए। सुबह गोंडा का तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 13°C और अधिकतम 24°C रहने का अनुमान है। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोगों को सुबह तेज सर्दी का अनुभव हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें