फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गोंडा में आबकारी राज्यमंत्री बोले-तीर्थ स्थल से नहीं आए हैं, जेल गए थे आजम

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 08 Oct 2025 07:44 PM IST

आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने सपा नेता आजम खां पर निशाना साधा। अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर के मंत्री ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मीडिया आजम खान को इतना महत्व क्यों दे रही है। आखिर वह आरोपों में जेल गए थे, न्यायालय की प्रक्रिया तहत उनको सजा सुनाई गई थी, उन्होंने जेल काटी है। वह कोई तीर्थ स्थल पर तो गए नहीं थे कि उनको जेल हो गई है, जमानत पर छूटे हैं तो एक न्यायिक प्रक्रिया है, बरी तो हुए नहीं है। कोई उनसे मिलने जा रहा है उनका व्यक्तिगत मामला है। भाजपा की ओर से शहर के टाउनहॉल में बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र का व्यापारी सम्मेलन में उन्होंने कहा कि गोरखपुर में आई लव मोहम्मद को लेकर कथित विवादित पोस्टर को लेकर कहा कि जो जिस भाषा में समझना चाहता है, सरकार उसे उसी भाषा में समझाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें