मिशन शक्ति 5.0 के तहत पु़लिस की एंटी रोमियो स्क्वाड ने अब तक 358 ग्राम व मोहल्ला चौपाल व 171 स्कूल, कॉलेजों, आंगनबाड़ियों (कुल 529 स्थानों) पर छात्राओं व महिलाओं से 22000 फीडबैक फार्म प्राप्त कर सुझाव लिए गए। प्राप्त सुझावों के आधार पर अब तक जनपद में 315 स्थानों को चिन्हित कर एंटी रोमियो स्क्वाड ने सार्वजनिक स्थानों पर छींटाकशी व अपमानजनक टिप्पणी करने वाले 1076 शोहदों व मनचलों के विरूद्ध रेडकार्ड जारी किया है। चार प्रकरणों में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इधर एसपी विनीत जायसवाल ने सादिया अरेबिक गर्ल्स इंटर कॉलेज (मदरसा) में छात्राओं से संवाद किया। महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया।