फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसडीएम ने तीन गांवों में पहुंचकर तीन मामलों का किया मौके पर निस्तारण

‘न्यायालय आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत एसडीएम करनैलगंज नेहा मिश्रा ने तहसील क्षेत्र के धर्मपुर, सेहरिया कला और दुबहा गांव पहुंचकर लंबित मामलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए त्वरित निस्तारण किया। धर्मपुर गांव में सीमांकन से जुड़े हनुमान बनाम छत्तर सिंह प्रकरण का मौके पर निरीक्षण कर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। यह मामला आपत्तियों के चलते लंबे समय से लंबित था, जिसे मौके पर साक्ष्य और पक्षकारों की बात सुनने के बाद निपटाया गया। वहीं, सेहरिया कला गांव में भूमि विभाजन से संबंधित विचाराधीन मुकदमे का भी स्थलीय परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की गई। एसडीएम ने बताया कि न्यायालय में प्रचलित मामलों का निस्तारण अब ‘न्यायालय आपके द्वार’ के तहत मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति जानकर किया जा रहा है, जिससे न्याय प्रक्रिया में तेजी आई है। इसके अलावा दुबहा बाजार में सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत पर एसडीएम स्वयं मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों व स्थानीय लोगों के बयान लेकर रास्ता खुलवाया। साथ ही, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित पक्षों पर पाबंदी की कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए गए। एसडीएम ने बताया कि पहले चरण में करीब दो दर्जन मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है, जबकि शेष लंबित पत्रावलियों की छंटनी कराई जा रही है, ताकि अनावश्यक रूप से लंबित मामलों का बोझ कम किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें