फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण बोले- कांग्रेस की कमियों पर ध्यान देने की जगह चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं राहुल गांधी

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि राहुल गांधी जो गाना व बजाना शुरू कर देते हैं, वही गाना वह बजाते रहते हैं। उनको ना तो चुनाव आयोग के ऊपर भरोसा है न न्यायपालिका पर भरोसा है न सरकार पर भरोसा है। अब उसके लिए क्या किया जा सकता है। अगर उनको दिक्कत है तो न्यायपालिका है। न्यायपालिका के शरण में जाएं या संसद में चर्चा कराएं, कानून में परिवर्तन कराएं लेकिन उनको कहीं ना कहीं तो भरोसा होना चाहिए। जब वह चुनाव जीत जाते हैं तब चुनाव आयोग ठीक है जब चुनाव हार जाते हैं तक चुनाव आयोग नहीं ठीक है, जो उनके मूल कमी है। बृजभूषण ने कहा कि जिसकी वजह से चुनाव हार रहे हैं, उस पर उनका ध्यान नहीं है। उस पर तो उनका दिमाग जाता नहीं है। उनका दिमाग सिर्फ मत पेटिका और बार-बार चुनाव आयोग पर जाता है। उनको विचार करना चाहिए कि देश की जनता उनके साथ क्यों नहीं है। इस बात पर विचार करना चाहिए कि कांग्रेस कहां थी आज कहां है, अपनी गलती को उनको देखना चाहिए। अपनी गलती देखेंगे नहीं केवल आरोप लगाते रहेंगे। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के सलाहकार बहुत हल्के लोग हैं, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग हैं, वामपंथी विचारधारा के लोग हैं। उनके अगल-बगल दिखाई भी पड़ते हैं। इसीलिए उनको सही पिक्चर नहीं दिखाई पड़ती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें