फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बांग्लादेश मामले पर कैसरगंज सांसद बोले- खून खौलता है... कूटनीतिक स्तर पर बात कर रही सरकार

बांग्लादेश में हो रही घटनाओं को लेकर कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा है, वह बेहद निंदनीय है और ऐसी घटनाओं से खून खौलता है। भारत सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और लगातार कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर रही है। सरकार ने इस मुद्दे पर बांग्लादेश के राजदूतों को भी तलब किया है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। यह बयान सांसद ने गोंडा में आयोजित चार दिवसीय सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने साफ कहा कि भारत सरकार क्षेत्रीय शांति और मानवाधिकारों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी तरह की ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांसद करन भूषण सिंह ने कहा कि भारत पड़ोसी देशों में हो रही घटनाओं पर नजर बनाए हुए है और सही समय पर उचित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार इस मामले में हर जरूरी कदम उठाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें