फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंधेरा होते ही खुद जल जाएगी स्ट्रीट लाइट, रचनात्मकता व नवाचार से सजी विज्ञान प्रदर्शनी

राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। एमडीबी इंटर कॉलेज बेलसर की छात्रा प्रियांशी पांडेय ने गारबेज कलेक्टर संयंत्र बनाया, जिससे बिना हाथ लगाए नाले से कूड़ा निकाला जा सकता है। एमडीबी बेलसर के छात्र दिवांश तिवारी ने आटोमेटिक स्ट्रीट लाइट का नमूना तैयार किया। इस यंत्र से अंधेरा होते ही स्वत: लाइट जल जाएगी और उजाला होते ही अपनेआप लाइट बन हो जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें