फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार का इंजन बना एआई, गोंडा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय मंथन

गोंडा में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में “AI as a Driver of Innovation” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका, संभावनाओं और चुनौतियों पर व्यापक मंथन किया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी अगरतला के डायरेक्टर प्रो अभय कुमार ऑनलाइन जुड़े और उन्होंने कहा कि एआई आज केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि नवाचार की प्रमुख शक्ति बन चुका है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, उद्योग और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में एआई के प्रयोग से कार्यक्षमता और पारदर्शिता बढ़ रही है। दक्षिण कोरिया से जुड़े एआई विशेषज्ञ डॉ. विवेक मौर्य ने विशेष व्याख्यान देते हुए कहा कि भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम और युवाओं की प्रतिभा एआई आधारित नवाचार को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। उन्होंने मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और रोबोटिक्स के समन्वय से विकसित हो रहे नए मॉडलों पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को रिसर्च और पेटेंट के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के संयोजक व मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज डायरेक्टर भारतेंदु नाथ मिश्रा ने बताया कि इस राष्ट्रीय सेमिनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को एआई के नवीनतम रुझानों से परिचित कराना और उन्हें शोध आधारित सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करना है। विभिन्न राज्यों से जुड़े विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए और एआई के नैतिक पहलुओं, डेटा सुरक्षा तथा जिम्मेदार उपयोग पर चर्चा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें