गोंडा में बारिश के बाद सड़क पर हुए जलजमाव को लेकर शनिवार को छात्रों ने अनोखे तरीके से प्रदर्शन किया। बारिश के बाद इटियाथोक-बाबागंज सड़क नहर में तब्दील हो गई है। छात्रों ने सड़क निर्माण की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदाशिव पंडित पुरवा के पास सड़क पर भरे गंदे पानी में नहाकर विरोध जताया। साथ ही शंख बजाकर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व विभाग का ध्यान इस बड़ी समस्या की तरफ आकृष्ट कराया। इस दौरान छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय रंजीत दुबे, उमेश यादव, योगेश वर्मा, पंकज, साहबान, रहीश, अशफाफ आदि मौजूद रहे।