फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: मिल्कीपुर पर एक बार फिर बोले बृज भूषण शरण, कहा- अवधेश को अयोध्या नरेश कहना बुरा लगा

कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को गोंडा शहर में एक कार्यक्रम में मिल्कीपुर सहित दिल्ली चुनाव परिणाम पर खुलकर बात की। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने रणनीति अच्छी बनाई थी। लगभग एक विधान सभा में हजारों करोड़ की करीब दो सौ सड़के बनवाई यानी विकास शुरू हो गया। सबसे बड़ी बात अवधेश प्रसाद को अयोध्या नरेश की पदवी जनता को बुरा लगा। जब उनके बेटे को टिकट मिला तो जनता को एक बार फिर बुरा लगा। नतीजा परिणाम सामने है। कहा कि दिल्ली चुनाव में आप पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगाने के सवाल पर कहा कि अन्ना आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ था। उसी आंदोलन से दिल्ली की राजनीति प्रवेश किया। पहले बिजली का तार काट रहे थे तो कांग्रेस समझती थी कि बीजेपी का नुकसान कर रही है। आम आदमी पार्टी हमारे ही सामने पैदा हुई हमारे ही सामने समाप्त हो गई। दिल्ली की 68 सीटों पर बसपा की जमानत जब्त होने के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कि ऐसे आने वाले समय में मायावती की तरह आम आदमी पार्टी की भी जमानत जब्त हो जाएगी और आने वाले समय में कांग्रेस और भाजपा की लड़ाई होगी। कांग्रेस पार्टी सबसे पुरानी पार्टी है। अंग्रेजों के द्वारा बनाई गई पार्टी है। क्या उस पार्टी को समाप्त कर दें। कांग्रेस परसेंटेज की लड़ाई है। आज कांग्रेस देश में दूसरे नम्बर की पार्टी है। गठबंधन के सवाल पर बृजभूषण ने कहा कहां गठबंधन है। समय समय पर ऐसे गठबंधन होते रहते है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें