थाना क्षेत्र कटरा बाजार स्थित माधोपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के उर्दी गोंडा में शुक्रवार को एकाएक आग लग गई। आग लगने के कारण करीब आठ बीघा गेहूं जल गया। प्रधान उर्दी गोंडा मोहम्मद आरिफ ने बताया कि माधोपुर पुलिस चौकी प्रभारी संजीव चौहान मय टीम व ग्रामीणों की घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान तकदीर अली (16वर्ष) घायल हो गए। किशोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।