अधिवक्ता संशोधन विधेयक के विरोध में बृहस्पतिवार को वकीलों ने कलेक्ट्रेट परिसर से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रेट से होकर दीवानी कचहरी में प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। वकीलों ने संशोधन के विरोध में नारेबाजी करते हुए मार्ग जामकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक अधिवक्ता संशोधन विधयेक को वापस नहीं लिया जाता है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।