देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर पहली बार जिला प्रशासन ने स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फ्लावर शो का आयोजन किया है। रविवार को राजा देवीबख्श सिंह रेलवे कॉलोनी जलाशय पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने किया। इस फ्लावर शो की थीम ‘वेस्ट टू वंडर’है, जिसका उद्देश्य कचरे से सुंदरता (री-साइकलिंग) को बढ़ावा देना है। इस थीम के तहत प्रतिभागियों को फ्लावर डेकोरेशन और गार्डनिंग में अनुपयोगी वस्तुओं का रचनात्मक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर आधारित फ्लावर डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता, फूलमाला प्रतियोगिता के साथ ही अन्य सरकारी विभागों की पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई है।