फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Gonda: आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ अम्ब्रेश श्रीवास्तव, बिजली कनेक्शन देने के लिए मांगे थे रुपये

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोंडा टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को आवास विकास विद्युत वितरण खंड प्रथम के एसएसओ अम्ब्रेश श्रीवास्तव को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एसएसओ को कोतवाली लाया गया है। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की गोंडा टीम के प्रभारी धनंजय सिंह से जिले के धानेपुर थाने के रेतवागाड़ा निवासी संजीव कुमार शुक्ला ने विद्युत कनेक्शन के एवज में रुपये मांगने की शिकायत की थी। इस मामले में टीम ने यशमय इंटर नेशनल स्कूल के सामने अल-सबाब सैलून पर आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एसएसओ को पकड़ा है। एसएसओ अंबेडकरनगर जिले के कोतवाली अकबरपुर के मकान नंबर 134 अकबरपुर तमसा मार्ग के निवासी है। गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें कोतवाली लेकर आई। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कोतवाली से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें