फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा पहुंचे बैजनाथ पाल, अविमुक्तेश्वरानंद मामले में बोले- संतों को शोभा नहीं देती जिद

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Jan 2026 07:49 PM IST

यूपी दिवस कार्यक्रम में गोंडा में पहुंचे अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ पाल पत्रकारों से रूबरू हुए। प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मामले में उन्होंने कहा कि व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासन ने रोका था। उनको रुकना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जिद नहीं करनी चाहिए। संतों को यह शोभा नहीं देता। यूजीसी के कानून के विरोध पर कहा कि पूरी टॉपिक पढ़ा नहीं है। पढ़ने के बाद कुछ बाेलेंगे। कहा कि विकास के साथ विरोध स्वाभाविक है। विरोध हानिकारक नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विकास की तरफ लगातार कदम बढ़ा रहा है। युवाओं को अच्छे संस्कार ग्रहण करना चाहिए। सलमान खान-शाहरुख खान कलाकार हैं। उनका कोई आदर्श नहीं है। साहित्य समाज का दर्पण है। धर्मांतरण के आरोपी डॉ. रमीज के मुद्दे पर कहा कि सबकी कलई खुल रही है। मोदी और योगी की सरकार में किसी को संरक्षण नहीं मिलेगा। कहा कि भारत में रहना है तो वंदेमातरम कहना है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें