फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाने

जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन गोंडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं गोंडा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को जौहर विश्वविद्यालय के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को संबोधित ज्ञापन में रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण पर तत्काल रोक लगाने और छात्रों के हित में सकारात्मक समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। इस दौरान वकार खान, लालचंद गौतम, अफजल खान, जियाउर रहमान खान, खुर्शीद अजहरी, देव सिंह, सूफियान खान, आलम खान, जावेद मिंटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें