फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में धान क्रय केंद्र और खाद उपलब्धता पर डीएम का औचक निरीक्षण, खाद न मिलने पर जताई नाराजगी

गोंडा में शनिवार को डीएम प्रियंका निरंजन ने धान क्रय केंद्रों और खाद उपलब्धता की हकीकत जानने के लिए नवीन गल्ला मंडी, बहराइच रोड, बड़गांव तथा बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति, केशवपुर पहड़वा पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। गल्ला मंडी पहुंचकर जिलाधिकारी ने धान बेचने आए किसानों से पूछा कि क्रय केंद्र पर तौल, पंजीकरण या भुगतान में किसी प्रकार की समस्या तो नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रय प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुगम हो, ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि तौल एवं भुगतान में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद डीएम सहकारी समिति केशवपुर पहड़वा पहुंचीं। जहां खाद न मिलने की शिकायत पर उन्होंने एआर कोऑपरेटिव और केंद्र प्रभारी से विस्तृत जानकारी ली। केंद्र पर खाद की अनुपलब्धता पाई जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और साफ चेतावनी दी कि जिले के सभी क्रय केंद्रों व सहकारी समितियों पर खाद की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में समय से सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें