गोंडा में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के नेतृत्व में कोतवाली नगर क्षेत्र में भारी पुलिस बल और आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान एसपी ने संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आम नागरिकों से संवाद कर पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया और आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ शांति बनाए रखने की अपील की।