फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सरयू के बढ़ते जलस्तर के साथ बढ़ रही लोगों की परेशानी

यूपी के गोंडा में सरयू के बढ़ते जलस्तर के साथ ही माझा वासियों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कोई सूखे स्थान पर डेरा जमा रहा है तो कोई बाढ़ के बीच घर की छत पर गुजारा कर रहा है। माझा के आधा दर्जन गांवों में खेत खलिहान सहित आबादी क्षेत्र अब पूरी तरह पानी की जद में है। सबसे ज्यादा लोग पशुओं के चारे को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। प्रशासन ने सभी प्रभावित स्थानों पर पर्याप्त नावें भिजवा दी हैं। आवश्यकता पड़ने पर और भेजने की व्यवस्था भी अलर्ट मोड पर है। सबसे अधिक 15 नाव व एक स्टीमर ब्योंदा माझा को दी गई है। यह गांव चारों तरफ से बाढ़ की जद में है। यहां 20 दिन पूर्व राहत सामग्री का वितरण भी किया जा चुका है। बाढ़ से दत्तनगर व साकीपुर का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ से अधिक प्रभावित है। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बाढ़ को लेकर प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें