फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में सीजन का सबसे ठंडा दिन, शीतलहर से ठिठुरे लोग, आठ तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी

यूपी के गोंडा में सोमवार को सीजन की सबसे ठंडी सुबह ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर सूर्य नहीं निकला। कोहरे व ओस की फुहारों ने ठंड को और बढ़ा दिया। इससे लोग घरों में दुबके रहे। भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों को 30 दिसंबर तक बंद कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध, बच्चों एवं पशुओं को ठंड से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एसओपी जारी करते हुए 14 विभागों के दायित्व तय कर दिए गए हैं। प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें