फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पूर्व विधायक के वारिसाना हक को लेकर परिवार में खींचतान; खुली बैठक में गूंजा मुद्दा, बयान दर्ज

गोंडा में करनैलगंज के पूर्व विधायक स्वर्गीय कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया के वारिसाना हक को लेकर परिवार में खींचतान तेज हो गई है। पहली और दूसरी पत्नी के पक्षों के बीच उठा यह विवाद अब प्रशासनिक स्तर पर पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को आयोजित खुली बैठक में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। अब प्रशासन को तय करना है कि परिवार रजिस्टर में वारिस के रूप में दो नाम दर्ज होंगे या चार। ग्राम कटरा शहबाजपुर के प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई बैठक में एसडीएम नेहा मिश्रा, बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, एडीओ पंचायत राजेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लल्ला भैया की दूसरी पत्नी स्व. मीनाक्षी सिंह के पुत्र होने का दावा करने वाले कुंवर कमलेन मोहन सिंह और कुंवर अजेन मोहन सिंह ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उनके अनुसार आवेदन के साथ सभी जरूरी साक्ष्य संलग्न किए गए हैं। वहीं पहली पत्नी ममता सिंह के पुत्र कुंवर वेंकटेश मोहन सिंह, कुंवर शारदेन मोहन सिंह तथा बुआ कुंवरि शैल सिंह ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि उक्त दोनों लल्ला भैया के पुत्र नहीं हैं। बैठक में ग्रामीणों से भी राय ली गई। पूछताछ में 49 लोगों ने लल्ला भैया के दो ही पुत्र होने की बात कही, जबकि नौ लोगों ने दूसरी पत्नी से भी दो पुत्र होने का समर्थन किया। इस दौरान कई बार माहौल तनावपूर्ण हुआ और पुलिस को भीड़ नियंत्रित करनी पड़ी। लगभग चार घंटे चली प्रक्रिया के बाद कोरम पूरा हो सका। कुंवरि शैल सिंह का कहना था कि दूसरी पत्नी मीनाक्षी सिंह कभी बरगदी कोट में परिवार के साथ नहीं रहीं। वहीं कुंवर कमलेन मोहन ने फोटो, वीडियो, जन्म प्रमाण पत्र व शैक्षिक अभिलेख प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोगों को डराकर व प्रलोभन देकर बयान दिलाए गए हैं। उनका कहना है कि अंतिम निर्णय न्यायालय से ही होगा। एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दूसरे पक्ष ने कुछ और साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए समय मांगा है। अभिलेखों, साक्ष्यों और ग्रामीणों के बयानों के आधार पर टीम निर्णय लेगी कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज किया जाएगा या नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें