फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पूर्व प्रधान पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई होने पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

यूपी के गोंडा में पूर्व प्रधान अर्जुन गोस्वामी उर्फ 'बाबा' के विरुद्ध गुंडा एक्ट लगाए जाने और उन्हें जिला बदर किए जाने का सपाइयों ने विरोध किया। सपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामित जिला राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में निर्दोष व्यक्ति पर गुंडा एक्ट लगाकर प्रशासन ने अन्यायपूर्ण कार्रवाई की है। पार्टी का कहना है कि अर्जुन गोस्वामी एक सामाजिक व संभ्रांत व्यक्ति हैं। राजनीतिक दुर्भावना के चलते उन्हें फंसाया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान, पूर्व प्रमुख राम अवध गोस्वामी, पंकज गोस्वामी (जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी), लालचंद गौतम (प्रदेश सचिव) सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें