फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में पहली बोर्ड परीक्षा में दिखा आत्मविश्वास, घबराहट के बाद मुस्कुराते निकले छात्र

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 18 Feb 2026 01:11 PM IST

गोंडा में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलकता दिखा। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते ही विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली और अपने अनुभव साझा किए। शुरुआत में जहां घर से निकलते समय घबराहट और तनाव का माहौल था, वहीं प्रश्नपत्र हाथ में आते ही आत्मविश्वास बढ़ गया। अधिकतर छात्रों ने बताया कि पेपर अपेक्षा से आसान और संतुलित रहा। शहीद आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले शिवम गुप्ता ने बताया कि घर से निकलते समय थोड़ा डर लग रहा था। पहली बार बोर्ड परीक्षा देने जा रहा था, लेकिन जैसे ही प्रश्नपत्र मिला, आत्मविश्वास बढ़ गया। पेपर बहुत अच्छा हुआ। आयुष गुप्ता ने कहा कि परीक्षा से पहले मन में कई तरह के सवाल थे, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर लगा कि तैयारी सही दिशा में थी। वहीं निरंकार शुक्ला और हर्ष ने भी बताया कि पहली बोर्ड परीक्षा का अनुभव यादगार रहा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में घबराहट थी, लेकिन लिखना शुरू करते ही सब सामान्य हो गया। छात्रों के अभिभावकों ने भी परीक्षा केंद्र के बाहर इंतजार करते हुए बच्चों का हौसला बढ़ाया। परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखने को मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें