गोंडा में भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी ने कहा है कि संगठन को बूथ स्तर पर नये सिरे से सशक्त बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ ही संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा। आवास पर समर्थकों के बीच कहा कि नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए प्रयास किया जाएगा। कहाकि सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। बूथ अध्यक्ष हमारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के समकक्ष है। ऐसे में बूथ स्तर पर विशेष फोकस रहेगा।