गोंडा में विकास भवन सभागार में सोमवार को किसान दिवस पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीडीओ दयानंद प्रसाद ने किसानों से कहा कि जिले में यूरिया व डीएपी की कोई कमी नहीं है। ऐसे में किसानों को परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी ज़रूरत के हिसाब से उर्वरक हासिल कर सकेगा। अगर यूरिया व डीएपी के साथ ही कोई अतिरिक्त प्रोडक्ट लेने के लिए दबाव बनाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान किसानों ने अपनी परेशानी गिनाई है। सीडीओ ने कहा कि सभी बैठकों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।