फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से घुसी रोडवेज बस, चालक गंभीर रूप से घायल

यूपी के गोंडा में गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ओवरब्रिज बालपुर जाट तिवारी पुरवा के पास रविवार सुबह करीब 6.30 बजे हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे डिवाइडर के पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोडवेज बस पीछे से घुस गई। हादसे में बस चालक रवि प्रकाश निवासी महेशपुर, थाना खरगूपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि बस गोंडा से लखनऊ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली रात में खराब हो गई थी। इसके बाद चालक उसे सड़क किनारे खड़ा कर चला गया था। सुबह अंधेरे और तेज रफ्तार के कारण बस चालक को खड़ी ट्रॉली का अंदाजा नहीं हो सका और जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें