फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 40 हजार किशोरियों को मिलेगा लाभ

गोंडा में आज सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एमपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जिला महिला चिकित्सालय में किया। यह विशेष अभियान आगामी तीन माह तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत उन किशोरियों को टीका लगाया जाएगा, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन 15 वर्ष की आयु अभी पूरी नहीं की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस आयु वर्ग की बालिकाओं को केवल एक डोज का टीका लगाया जाएगा, जो जीवनभर के लिए सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम है। अभियान के तहत जनपद के सभी 16 ब्लॉक मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जिला मुख्यालय स्थित महिला चिकित्सालय में कुल 17 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लगभग 40 हजार किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें