गोंडा में जिला पंचायत सभागार में सोमवार को एसआईआर में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि एसआईआर को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों को निगरानी के लिए लगाया गया है। वहीं, करनैलगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा ने अभियान में सक्रिय सहयोग के लिए एनसीपी व स्काउट गाइड के छात्रों की मदद लेने का निर्णय लिया है।