फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में चलती बस से कूदकर महिला ने दी जान, इलाज कराकर दिल्ली से लौट रही थी घर

दिल्ली से इलाज कराकर पति के साथ घर लौट रही महिला ने बृहस्पतिवार को गोंडा में परसपुर बाजार के पास चलती बस से कूद गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। घटना की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। तरबगंज थाना क्षेत्र के गड़ौली गांव निवासी जीवन ने बताया कि करीब एक माह पहले वह पत्नी अंजू देवी (42) को अपनी बहन रजनी के पास सफदरगंज (दिल्ली) छोड़ आए थे। वहां अंजू के कान का ऑपरेशन हुआ था और इलाज चल रहा था। बुधवार शाम वह पत्नी को लेकर निजी बस से गोंडा लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें नींद आ गई। बताया कि बृहस्पतिवार को बस जैसे ही परसपुर कस्बे के पास पहुंची, यात्रियों के शोर मचाने पर चालक ने बस रोक दी। देखा तो अंजू देवी खिड़की से नीचे कूद गई थीं। शोर सुनकर उनकी नींद खुली और वह नीचे उतरे। आनन-फानन में उन्हें मरणासन्न हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें