फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में चाचा के साथ मिट्टी की पटाई करने गए भतीजे की मौत, घरवाले बोले- हत्या की गई

यूपी के गोंडा में चाचा के साथ मिट्टी पटाई करने गए इस्माइलपुर गांव निवासी प्रदीप सिंह (14) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह प्राथमिक विद्यालय, इस्माइलपुर में कक्षा पांच का छात्र था। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। शुक्रवार को उमरी बेगमगंज के इस्माइलपुर निवासी शुभम सिंह अपने भाई, प्रदीप सिंह और अन्य सहयोगियों के साथ परसपुर के धोबही गांव निवासी रामकिशुन व अजय सिंह के घर मिट्टी पटाई का काम कर गए थे। इसी बीच डीजल कम पड़ने पर शुभम पेट्रोल पंप चला गया। वहां से करीब 5:30 बजे वापस लौटा तो प्रदीप ट्रैक्टर से थोड़ी दूर पर पड़ा मिला। पास जाकर देखा तो उसके पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया था। प्रदीप को आनन-फानन सीएचसी बेलसर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन, परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां कुछ ही घंटों में उसकी सांसें टूट गईं। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें