फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बाढ़ का दर्द झेल रहे 18 गांवों के लोग, खाने-पीने से लेकर मवेशी पालने तक की समस्या

Sun, 10 Aug 2025 03:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

यूपी के गोंडा में सरयू में आई बाढ़ करनैलगंज व तरबगंज तहसील के करीब 18 गांवों के लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। नकहरा के कई मजरों में पानी भरा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नवाबगंज के दत्तनगर में सड़क कट गई है। यही नहीं साखीपुर में कई घर बाढ़ का दर्द झेल रहे हैं। इसके कारण लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ रहा है। जबकि, ब्योंदा माझा के 15 पुरवा बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे हैं। हालांकि प्रशासन की टीम राहत पहुंचाने का दावा कर रही है। लेकिन, बाढ़ पीड़ितों का दर्द अलग है। ब्योंदा माझा, परास, बहादुरपुर गांव के दर्जनों पशु पालक दूध की बिक्री के लिए नाव से अयोध्या जाते दिखे। खुशीराम यादव ने बताया कि करीब 10 कुंतल दूध की बिक्री तीन गांवों से होती है। पानी भरने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। गंगाराम ने बताया कि गांव में पानी अधिक हो जाने से लोग मवेशियों संग पलायन कर रहे हैं। दत्तनगर के लोगों ने बताया कि राजस्व कर्मियों की लापरवाही से प्रभावित लोगों की सही से देखरेख नहीं हो पा रही है। सड़क कट गई है, लोग जान जोखिम में डालकर आ जा रहे हैं। लेकिन, कोई देखने तक नहीं आया है। कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं साखीपुर के लोगों का कहना है कि मद्द के नाम पर सिर्फ नाव ही मिली है। डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। प्रशासन की हर एक मूवमेंट पर नजर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें