फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

गोंडा में बृहस्पतिवार को दिनभर भीषण गर्मी और उमस झेलने के बाद देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। दिनभर तपिश से बेहाल रहे लोगों ने रात में ठंडी हवा और बारिश का आनंद लिया। बारिश का असर किसानों पर भी सकारात्मक दिखा। खासकर गन्ने की फसल की सिंचाई का इंतजार कर रहे किसानों को इससे बड़ी राहत मिली। खेतों में नमी आने से फसल को फायदा पहुंचने की उम्मीद है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कुछ हद तक बच गया। वहीं, अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आमजन ने राहत की सांस ली। हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी खबरें सामने आई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें